अपराध मुक्त भारत मिशन के लक्ष्य:--
१. अंग्रेजों के गुलामों के लिए बनाए गए नियम, कानून का आमूल चूल परिवर्तन होगा।
२. अंग्रेजों की बादशाही, क्रूर व शोषक व्यवस्था को पारदर्शी एवं क्षतिपूर्ति के प्रावधान के साथ एकाउंटेबल बनाया जाएगा।
३. भारतीय शिक्षा अधिनियम को बदलकर भारतीय गुरुकुल अधिनियम लाया जाएगा: जो भारत को वैदिक ज्ञान व आधुनिक विज्ञान का उपयोग कर भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा।
४. अपराध मुक्त भारत पांच सुनिश्चितताओं के साथ: अ. बिना थाना जाए गांव के गरीब व साधन विहीन व्यक्ति की भी FIR दर्ज होगी। ब. पन्द्रह दिन में अकाट्य साक्ष्यों (CFB Techno Engine की मदद् से) के साथ अधिकतम १५ दिन में चालान पेश होगा। स. बिना कोर्ट जाए अधिकतम ३० दिनों में सजा सुनिश्चित होगी ( डिस्ट्रीब्यूटेड वीडियो बेस्ड ट्रायल सिस्टम से) ।
द. डिजिटल चित्र गुप्त की हर अपराधी के बारे में ३६०° जानकारी एवं स्मार्ट इन्टरवेंशन कार्यवाही के द्वारा अपराध करने के पूर्व अधिकांश अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा।
य. सिस्टम स्वयं अपराधियों तक पहुंच कर उन्हें सुनिश्चितता से पुनर्वासित करेगा।
५. व्यक्ति एवं कृत्य की सुनिश्चित डिजिटल पहचान से साईबर क्राइम मुक्त भारत होगा।
६. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५०/५१ में आमूलचूल परिवर्तन कर पार्टी विहीन प्रजातंत्र एवं खर्च विहीन चुनाव व्यवस्था स्थापित की जाएगी (एप द्वारा एवं खर्च करना संज्ञेय अपराध होगा)। पोलिटिकल एक्जीक्यूटिव व विधायिका पृथकीकरण होगा। (मंत्री अब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री की कृपा पर आश्रित नहीं होंगे व सभी पांच वर्ष का कार्य काल पूर्ण करेंगे)
७.पेपर करेंसी मुक्त भारत होगा (इससे भारत भृष्टाचार, हवाला, ड्रग माफिया, हथियार माफिया, टुकड़े - टुकड़े गैंग मुक्त हो जाएगा)
८. सोच व कार्य की एकाग्रता से नशा मुक्त एवं शाकाहारी एवं अध्यात्मिक भारत होगा।
९. अपराध मुक्त भारत मिशन के एग्रो मोंडल के तहत जीवामृत, घनामृत, अमृत मिट्टी व जीवाणु व केंचुओं व किसानों की उनकी उपज पर किसान व खेत की टेगिंग कर किसानों की आमदनी को पांच गुना एवं मजदूरों की आमदनी दस गुना किया जाएगा।
१०. भारतीय फोरेस्ट एक्ट को बदलकर सरकारी मालिकाना हक को कम्युनिटी मालिकाना हक में बदला जाएगा व १० फीट गहरी पानी की ट्रंच व चार तरह के पेड़ (फलदार, औषधि, सुगंधित व ग्रीन फोडर) के बीच गौशालाओ की व्यवस्था व गायों की संख्या ब्रीडिंग सेंटर के माध्यम से नियत समय में बढ़ाई जाएगी।
११. अपराध मुक्त भारत मिशन के आयुष मोंडल के तहत आयुर्वेदिक औषधियों एवं दीर्घायु जड़ी बूटियों का खाद्य सामाग्री में प्रयोग कर एवं इंटेग्रेटेड औषधि प्रणालियों से भारत निरोगी एवं दीर्घायु बनेगा।
१२. हानिकारक रसायनिक खाद व कीटनाशक एवं दैनिक जीवन में प्रयुक्त विषाक्त पदार्थों पर प्रतिबंध लागू होगा, इनके वर्तमान दूषित प्रभाव से भारत को मुक्त किया जाएगा।
१३. प्रोएक्टिव एप्रोच से रिजर्वेशन, फ्रीबी, गरीबी मुक्त, समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत होगा ( २०२९ तक भारत में कोई गरीब नहीं होगा)।
१४. वैदिक व आधुनिक विज्ञान के समग्र विकास से भारत विश्व की रिसर्च & डेवलपमेंट हब बनकर विश्व गुरु के रुप में स्थापित होगा।
१५. समान आचार संहिता (Uniform Civil Code) लागू होगी
१६. अनुच्छ २५ के तहत धार्मिक स्वतंत्रता: उल्लंघन संज्ञेय, अजमानतीय, १०-१५ साल की सजा व सम्पत्ति जप्त का प्रावधान होगा।
१७. जनसंख्या नियंत्रण कानून व उचित सोच व आचरण के तहत आबादी नियंत्रित होगी।
१८. पूजा स्थल अधिनियम १९९१ सहित अन्य संविधान उल्लंघन में बनाए गए नियम, कानून व व्यवस्थाएं रद्द की जाएंगी
१९. बौद्धिक संपदा का अधिकार संशोधित कर वेल्यू एडीशन के अनुरूप बनाया जाएगा, बौद्धिक सम्पदा को सार्वजनिक सम्पत्ति बनाया जाएगा।
२०. कोलेजियम सिस्टम को बदलकर भारतीय जुडिशियल सर्विस के माध्यम से जिला जज व अन्य वरिष्ठ जजों की पोस्टिंग परफोर्मेंस कम चोइस सिस्टम के आधार होगी। जुडिशरी को भी सही निर्णय के लिए उत्तरदाई बनाया जाएगा। दो तरह की अपील का प्रावधान किया जाएगा: न्यायिक आदेश के विरुद्ध व जज के विरूद्ध: जिन निर्णयों में जज पर्याप्त साक्ष्यों को नजरंदाज कर जानबूझकर गलत निर्णय देंगे, उन्हें विक्टिम को क्षतिपूर्ति राशि देना होगी।
२१. आटोमेटेड परफोर्मेंस एवं मेरिट कम प्रिफरेंस बेस्ड पोस्टिंग के माध्यम बिना किसी के सामने हाथ फैलाए मेरिट व चाहत के आधार पर सभी पोस्टिंग मिलेगी व गुलामी व स्थानांतरण उद्योग समाप्त होगा।
जय हिन्द, जय भारत, वंदेमातरम
मैथिली शरण गुप्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष अपराध मुक्त भारत मिशन
पूर्व पुलिस महानिदेशक (पुलिस सुधार) मध्यप्रदेश 9425606040